जितेंद्र सिंह राठौड़, अंतरवेलिया ग्राम पंचायत आँतरवलिया के आँगनवाड़ी केंद्र में आज बच्चों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आँगनवाड़ी से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर चुके बच्चों को आगामी प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश के लिए तैयार करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। समारोह में मुख्य रूप से ग्राम सरपंच अर्चना भूरिया उपस्थित रहीं। उनके साथ ही ग्राम के वरिष्ठ नागरिक हितेंद्र सिंह मोहन, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता शामिल हुए। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। Post navigation अंतरवेलिया क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड