झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट- नवागत पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने झाबुआ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालते ही अपनी कार्यप्रणाली को लेकर जिसमें बेहतर पुलिसिंग एवं अपराधियों के जेहन में खौफ एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के इरादे अब स्पष्ट कर चुके हैं। इसी तारतम्य में कई एपी महेशचंद्र जैन ने पारा पुलिस चौकी को भी पहली बार महिला पुलिस अधिकारी देकर पारा परिक्षेत्र की जनता को एक ओर नवाचार दिया है। अंजलि श्रीवास्तव को मिला प्रभार- एसपी जैन ने मंशा जाहिर की है कि वहां की जनता को बेहतर पुलिसिंग करके अंजलि श्रीवास्तव दिखाए। वैसे पारा नगर एक शांतप्रिय जगह है लेकिन अवैध कारोबारियों का भी यहां पर वर्चस्व है। अब देखना यह है कि चौकी प्रभारी अंजलि श्रीवास्तव अवैध शराब व्यवसायी, अवैध गौवंश एवं रेत परिवहन पर कैसे अंकुश लगा पाएगी…? Post navigation रतलाम से पीलाताणा के लिए निकली 600 किमी की यात्रा का खवासा में किया भावपूर्ण स्वागत महिला से कपास के खेत में ले जाकर किया दुराचार