झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- पति से मामूली बोलचाल के बाद गांव के पटेल के यहां जा रही युवती के साथ दुराचार होने का मामला प्रकाश में आया। मामले में खवासा पुलिस चौकी में प्रकरण दर्ज हुआ है। 28 साल की फरियादी पीडि़ता निवासी नाहरपुरा द्वारा खवासा पुलिस चौकी में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती 7 दिसंबर बुधवार को अपने पति से मामूली बोलचाल के बाद वह गांव के पटेल के यहां जा रही थी तभी डामर फलिया के पास गुड्डु पिता बाबु कटारा एवं हेमराज पिता सोमजी कटारा दोनों निवासी नाहरपुरा बाइक से आए और मुझे जबरन उठाकर गुड्डु के खेत पर ले गए और जबर्दस्ती की। बलात्कार के बाद दो दिनों तक कपास के खेत में रखने के बाद खवासा किसी के मकान में रातभर रखने के बाद सुबह हेमराज एवं एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठाकर केसरपुरा छोड़ आए और कहा कि तू तेरे पीहर नरसिंहपाड़ा चली जाना। घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 6-7 दिन नरसिंहपाड़ा रहने के बाद पति के पास गई और घटना की जानकारी दी। खवासा चौकी प्रभारी भागीरथ बघेल ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 376 डी, 506 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता फरियादिया को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। Post navigation 22 दिसंबर को होने वाली संगीतमय धनुमानस गौकथा की रूपरेखा तय युवती के साथ अश्लील हरकत करने पर हुई एफआईआर