झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- शुक्रवार को पारा, खरडूबड़ी, पिथनपुर, बलोला, जामुखेड़ी, छापरी के दर्जनों भक्त रामदेवरा दर्शन के लिए रवाना हुए। खरडूबड़ी के चामुंडामाता मंदिर से प्रेमसिंह डामोर, रमेश डामोर आदिम जाति संस्था के अध्यक्ष मानसिंह डामोर ने फल वितरित तथा फूलमालाओं से स्वागत कर रवाना किया। दर्शनार्थियों ने बताया कि वे खरडूबड़ी से पैदल रवाना होंगे तथा रामदेवरा में 15 दिन में पहुंचेंगे। Post navigation आज फिर झाबुआ जिले से गुजरेगी ” टेलगो” मरीज के रूप में बंधक पिता को छुड़ाने के लिए कलेक्टोरेट में भटकता रहा विकलांग