सलमान शेख@ पेटलावद
हमसे काम तो ले लिया, लेकिन हमारा मेहनताना एक साल बाद भी संचालक ने नही दिया। जब मैं या अन्य कोई कर्मचारी संचालक को फोन लगाते है तो वह फोन नही उठाते। यही नही अब सेंटर भी उन्ही की हरकतो से बंद हो गया है। ऐसे में हमारे हमारो रूपए वापस लौटते नही दिख रहे है।
अपनी यही समस्या नगर की युवती इलाक्षी पाटीदार ने सोशल नेटवर्किंग साईट्स फेसबुक पर जाहिर की और जहां वह कार्य करती थी उस संचालक के खिलाफ आवाज उठाई है और न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल, मामला कुछ इस तरह है कि इलाक्षी पाटीदार ने अपनी मां सुनिता पाटीदार और अन्य साथियो के साथ मिलकर पेटलावद में बने आईटीआरसी केंद्र पर मुख्यमंत्री कोषल विकास केंद्र यहां पिछले एक वर्ष तक कार्य किया, लेकिन उन्हें उनका वेतन एक साल बाद भी नही दिया गया। उन्होनें संचालक राहुल मुथा पर गंभीर आरोप लगाए कि उसने हमसे काम तो ले लिया, लेकिन अब हमारी मेहनत देने में आना-कानी कर रहा है। हम जब उनके पास जाते है तो हमको डराया और धमकाया भी जा रहा है। इस मामले में इलाक्षी और अन्य कर्मचारी जल्द ही पुलिस कार्रवाई करने का मन बना रहे है, अगर उन्हें उनका मेहनताना नही मिलता है तो वह संचालक राहुल मुथा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
पिछले वर्ष एक वीडियो लाईव किया था-
पिछले वर्ष संचालक राहुल मुथा द्वारा की जा रही धोकाधड़ी के खिलाफ इलाक्षी और उनके साथियो ने मिलकर फेसबुक पर लाईव विडियो किया था। जिसमें कर्मचारियो द्वारा उनके पैसे हड़पने और उन्हें वेतन नही देने को लेकर काफी नौकझौंक हुई थी। यह वीडियो सभी फेसबुक यूजर ने देखा था। बताया जाता है कि उक्त संचालक के पिता सत्ता पक्ष से ताल्लुक रखते है, तो वह सत्ता का रूतबा भी झाडऩे से नही चूकते।
विद्यार्थियो के साथ भी की गई है धोकाधड़ी-
शुभम नारी शक्ति योजना में मप्र में जगह-जगह जो केंद्र थे वहां फर्जी कार्यो को लेकर धोकाधड़ी के मामले सामने आए थे, यहां भी हमारे साथ ऐसी ही धोकाधड़ी संचालक द्वारा की गई है। ऐसे कई विद्यार्थी है जिनके साथ संचालक राहुल मुथा द्वारा ठगी की गई है, जिससे उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। कई विद्यार्थियो के लिए फार्म और फीस जमा करा ली गई, लेकिन परीक्षा का कोई अता-पता ही नही है। बताया जा रहा संचालक राहुल मुथा ने हजारो नही बल्कि लाखो रुपये का गोलमाल किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *