जितेंद्र वाणी, नानपुर

जिला नर्मदापुरम के केसला ब्लॉक के ग्राम अमराई के युवक सुरेन्द्र बामने नर्मदापुरम से 800 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। वे विभिन्न स्थानों से होते हुए आलीराजपुर जिले के नानपुर पहुंचे।

नानपुर पहुंचने पर उनका स्वागत सद्दाम भाई , सुरसिंह भाई और साथियों ने किया। सुरेन्द्र बामने ने बताया वे महिलाओं को उनके अधिकारों और उनसे जुड़े विषयों को लेकर जागरूक करने  के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के सभी जिले के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। सुरेन्द्र बामने द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। सुरेन्द्र  की सरकार से मांग है कि मध्यप्रदेश की सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड निशुल्क दिया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *