जितेंद्र वाणी, नानपुर अलिराजपुर जिले के नानपुर में मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर नानपुर पुलिस ने आज धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर खोलने का काम किया है। थाना प्रभारी नेपालसिंह ने बताया कि ग्राम के सभी धार्मिक स्थलों जैसे साई मंदिर, खेड़ा पति हनुमान मंदिर, नानपुर की बसटेशन स्थित मस्जिद आदि जगहों से लाउडस्पीकर निकाल ने काम किया जा रहा है। वही गांव के अंदर मास, अंडे मछली मार्केट के लिए दुकानदारों व ग्राम पंचायत के मार्गदर्शन से इन दुकानों को गांव के बाहर मोरासा रोड पर लगाने के आदेश भी निकाले जाएंगे। जिला प्रशासन की व प्रदेश सरकार के इन आदेशो की आम जनता में बहुत चर्चा बनी हुई है। सरकार के इस निर्णय से आम जनता में खुशी भी बनी हुई है। Post navigation वैश्य महासम्मेलन ने किया समाज के कैलेंडर का विमोचन महिलाओं के अधिकारों के लिए साइकिल यात्रा पर निकला युवक, लोगों ने किया स्वागत