गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी स्थित प्राचीन माताजी मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नव युवक गरबा मंडल समिति द्वारा आकर्षक गरबे का आयोजन हो रहा है । माताजी मंदिर पर नवरात्रि के पहले दिन से ही महिलाएं , बालिका एवम युवकों में गरबे को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Video-2023-10-21-at-1.24.52-PM.mp4 महिला एवम बालिकाएं प्रत्येक दिन अलग अलग ड्रेस कोड में गरबा का आनंद ले रही है । इस बार नव युवक गरबा समिति एवम गांव के गणमान्य लोगों द्वारा को लगातार नो दिनों तक श्रेष्ठ गरबा की प्रस्तुति देगा उसको पुरुस्कार वितरण भी किया जाएगा । माताजी मंदिर पर गरबा देखने के लिए कालीदेवी के आस – पास की जनता भी अधिक मात्रा में पहुंच रही है । प्रशासन के निर्देशों का भी पालन समिति द्वारा किया जा रहा है । कालीदेवी पुलिस द्वारा भी समय समय पर राउंड लगाया जा रहा है और असामाजिक एवम शरारती तत्वों के लिए कालीदेवी पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किया हुआ है । Post navigation व्यापारियों के माल से भरी बस में से जब्त की 50 हजार रुपए की चिल्लर और अन्य सामान कालीदेवी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, डोडाचूरा भी जब्त किया