राणापुर से. कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार. राणापुर नगर में रोज शाम ढलते ही बगैर नंबर प्लेट की मोडीफाय बाइक्स दौड़ती रहती है फिर भी राणापुर पुलिस आंखे मूंद कर बैठी रहती है पूर्व में इसी प्रकार की बाइक बाइकर्स द्वारा पुराना अस्पताल चौराहे पर तेज गति से दौड़ा रहे बाइकर्स ने एक बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसे उपचार हेतु पड़ोसी राज्य गुजरात के दाहोद में उपचार करवाया गया था आखिर कब राणापुर को यातायात पुलिस के जवान और स्टाफ मिलेगा पूर्व में राणापुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार साथी एवं गण मान्य नागरिकों ने जिला पुलिस कप्तान को इस बारे में अवगत कराया गया था यहां अभी कुछ समय पहले यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के नाम पर नियमो को देखते हुए राणापुर पुलिस ने चार पहिया वाहनों के उप्पर लगे केरियर तो उतरवा लिए लेकिन वही तेज रफ्तार से नगर के मुख्य मार्गो पर दौड़ रही बाइक पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं होती दिखती नजर नहीं आना पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जब हमने राणापुर थाना प्रभारी संजय रावत से इस मामले में बात करी तो उनका कहना है की इस प्रकार की गाड़ियों को चिन्हित कर साइलेंसर निकलवा कर चलानी कार्यवाही की जाएगी। Post navigation फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी … अब शादी बन गई ठगी का धंधा, ऐसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन और उसका गिरोह …