बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लाक के ग्राम खरडू बड़ी स्कूल परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 2022 में स्कूल के बालक प्राइमरी, अंग्रेजी माध्यम एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को हाथ धोने के लिए हैंड वाशिंग यूनिट का घटिया निर्माण किया गया था। लेकिन यह निर्माण हैंड वाशिंग यूनिट बनने के आठ दिन के भीतर ही इनमें से कई जगह टाइल्स निकल चुकी थी तो कहीं जगह गड्ढे कर छोड़ दिया गए थे जिसकी खबर झाबुआ लाइव में प्रकाशित की गई थी।खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग के अलाअधिकारी प्रशासन हरकत में आने के बाद स्कूल परिसर में बने हैंड वॉशिंग यूनिट का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पुनः सही तरीके से निर्माण कर उन्हें बनाया गया अब बच्चों को इस हैंडवाशिंग यूनिट का लाभ पूरी तरह मिल पाएगा। Post navigation राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वीर सावरकर शाखा ने 11000 बीजो का रोपण किया विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया