अमर वागुल उदयगढ़

उदयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मन्ना कुआं मैं हुई घटना का पर्दाफाश करते हुए उदयगढ़ पुलिस के द्वारा आरोपी सहित इको वेन जप्त की गई

दिनांक 07.02.2022 को परिवादी अमरसिंह पिता कालूराम चौहान उम्र 32 वर्ष, नि.. खारोलखेडा उज्जैन ने थाना उदयगढ़ पर रिपोर्ट किया की दिनाँक 05.02.2023 को मेरी निजी इनको सवारी गाडी लेकर लेबर लेने रानापुर आया था वहाँ से महेश भाबर को मेरे फोन पर बात करके बोला कि मै रानापुर आ गया हूँ तुम कहाँ मिलोगे तो महेश बोला कि तुम रानापुर मे काली माँ के मंदिर के पास मिलना तो रानापुर में काली माँ के मंदिर के पास मैं रुका वहाँ महेश भाबर उसके 03 साथीयो के साथ आया और बोला कि चलो लेबर ले आते है महेश भाबर एंव उसके 03 साथी मेरी इक्को गाडी मे बैठ गया व महेश रास्ता बताता गया हम चलते गए रानापुर से करीब 15-20 किमी. दूर ग्राम मन्ना कुआ ले गया और भाण्डाखापर चुही कच्चे रास्ते पर पहुचे की मै पेशाब करने उतरा तो महेश भाबर एंव उसके 03 साथी मेरी इस्को गाडी क्र.एम.पी. 13. सी. ई.1439. कीमत करीब 6,00,000/- रुपए की मेरी मर्जी के बगैर वहाँ से चोरी कर ले गये थे जिसकी रिपोर्ट पर अप. क्र. 38/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अलीराजपुर के निर्देशन पर श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अलीराजपुर एंव श्री नीरज नामदेव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय जोबट के मार्गदर्शन मे अनसिंह भाबर थाना प्रभारी थाना उदयगढ़ ने थाने से टीम घटित कर दिनाँक 10.02.23 को मुखविर की सुचना पर ग्राम छोटी जुवारी से आरोपी गणपत पिता भूवान भीलाला उम्र 30 साल नि. ढोल्यावड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गणपत से इक्को गाडी क्र.एम.पी. 13. सी. ई. 1439, कीमती करीब 6,00,000/- रुपए की बरामद की गई है। शेष आरोपी महेश पिता नरसिंह भाबर भील नि. ढोल्यावड, एंव उसके 02 साथी फरार है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. सोबरन पाल चौकी प्रभारी कानाकाकड, सउनि कंचनसिंह चौहान, प्र. आर. अमरसिंह. आर. रणसिंह, तूफान, मुनिसंह, सैनिक धर्मेन्द्र की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *