बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी प्रदेश भर में 16 अगस्त से 26 अगस्त तक चलने वाली स्नेह यात्रा का शुभारंभ रामा ब्लॉक के रजला से 17 अगस्त को किया गया ।जिनका आगमन 18 अगस्त को रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी शाम 4:30 स्नेह यात्रा पहुंची तो ग्रामीणों द्वारा स्नेह यात्रा का स्वागत कर परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 आचार्य स्वामी श्री प्रणवानंद सरस्वती जी महाराज,परम पूज्य संत श्री कानूराम महाराज सेमलिया धाम व गायत्री परिवार के पंडित बैरागी का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस पूरी यात्रा का संचालन जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है । आचार्य श्री द्वारा 15 मिनट गांव वासियों को सत्संग सुनाया जिसमें ग्रामीणों को बताया कि जातिवाद है छुआछूत की परंपरा छोड़ सभी एक साथ रहे क्योंकि सभी धर्म एक है और सभी लोग सनातन हिंदू है जो अपने ही समाज से कहता है कि वह हिंदू है वनवासी है तुम सभी लोगों को बताना है कि हम सब एक है और सभी का धर्म एक है सभी सनातन हिंदू है। स्नेह यात्रा में म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक भीमसिंह डामोर, रामा ब्लॉक के समन्वयक तेजसिंह देव,पारा क्षेत्र के समाज सेवी धर्म रक्षक सेवा समिति संयोजक वालसिंह मसानिया,रमेश भुरजी डामोर एवं सभी संस्था के प्रमुख सभी प्रस्फुटन समितियां के सदस्य एवं समस्त ग्रामीण जन ने मिलकर इस स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत किया। Post navigation पैदल बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना गांव में नहीं किया गया कीटनाशक का छिड़काव