विरेंद्र बसेर, घुघरी स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम हाईस्कूल घुघरी में छात्रों को टीवी के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घुघरी के सरपंच मंजू मालीवाड़, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन मालीवाड़, पंच सुखराम कटारा, विजय सिंह राठौर, गलियाजी मालीवाड़, प्राचार्य मनोहर बसेर, जगदीशचंद्र आचार्य, सुखराम गरवाल अतिथि शिक्षक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सरपंच मंजू गोवर्धन मालीवाड़ द्वारा 200 बालपेन बच्चो भेंट की गई। प्राचार्य बसेर ने बताया कि कार्यक्रम 17 से 19 जुलाई तक चलेगा। इन तीन दिनों में कोई भी ग्राम के नागरिक पूर्व छात्र पत्रकार शाला में आकर बच्चों को अपने अनुभव बताकर मोटिवेट कर सकते है और कोई भी व्यक्ति बच्चों को बालपेन पेंसिल कॉपी आदि भेंट कर सकते है। Post navigation क्षेत्र के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं-विधायक पटेल गैस सिलेंडर से भरा वाहन पलटा, दो घायल