जोबट। जोबट नगर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने विशाल वाहन रैली का आयोजन किया। वाहन रैली शिवालय प्रांगण से होते हुए कुम्हार वड़ा लक्ष्मी गंज सुभाष मार्ग होती हुई पूरे नगर में निकली जहां सम्पूर्ण हिन्दू समाज ने पुष्प वर्षा करते हुए वाहन रैली का स्वागत किया। 

वहीं वाहन रैली में युवाओं ने 6 दिसंबर शौर्य दिवस पर खुब आतिशबाजी की नगर में पहली बार विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का कार्यक्रम हुआ। रैली गांधी चौक पहुंची जहां पर भारत माता व प्रभु श्री  रामजी की भव्य आरती व श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। जिसमें सर्व हिन्दू समाज एकत्रित हुए, जिसमे मुख्य वक्ता जिला सह मंत्री अमर सिंह वाघेला रहे – वाघेला ने कहा कि 500 सालों के बाद हमारे प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है और कहा कि हमारे पूर्वजों ने 1992 में कार सेवा की थी। यह दिन हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रभु श्री राम के लिए अनेको हिन्दू विरो ने अपने प्राणों की आहुति दी है जिसका परिणाम आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है । वही प्रखंड सहियोजक – ओमू भामदरे ने कहा की कुछ लोग कहते थे कि मंदिर वही बनाएंगे पर तारीख नही बताएंगे तो आज मंदिर भी भव्य बन रहा है व तारीख 22 जनवरी दी गई है जब प्रभु श्री राम विराजेंगे वही बताया कि बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद  मंदिर निर्माण का लक्षय आज पूर्ण हो रहा है वही सर्व हिन्दू समाज को  अयोध्या आने के लिए आमंत्रित भी  किया  गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *