जितेंद्र वर्मा, जोबट

दो बाइक के बीच हुई भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गए। एक व्यक्ति मामूली सा घायल हुआ है। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जोबट उप स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना जोबट अंतर्गत चर्च चौराहे के पास की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रज्वल( राजा) पिता तोलाराम निवासी जोबट अपने घर से दुकान की ओर जा रहा था। इसी बीच सूत्रों के अनुसार से मनीष चौहान रितेश चौहान ग्राम सिंधी निवासी तेज गति से तहसील की ओर से आ रहा था। इस दौरान जोबट चर्चा के चौराहे पर दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए जोबट अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मरीज को डॉक्टरों ने अपने आब्जर्वेशन में रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *