इरशाद खान, बरझर

ग्राम पंचायत बड़गांव के चौहान फलिए में किसान मोहन मकना के खेत पर आज दोपहर को खेत में अजगर दिखाई दिया। किसान मोहन ने अपने खेत पर अजगर होने की जानकारी वन विभाग को देनी चाही पर संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद मोहन ने पास ही लाईट का काम कर रहे ग्रामीणों को बुलाया। उन्हाेंने खेत से रस्सी की मदद से अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जगह पर छोड़ा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *