बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ”वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” थीम पर कलेक्टर तन्वी हुड्डा के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी के हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर खरडू में मनाया गया। इस अवसर पर सम्मानीय जन ग्राम पंचायत खरडू बड़ी के सरपंच रमेश भुरजी डामोर, सचिव प्रकाश सोलंकी, रोजगार सहायक भवरसिंह भूरिया, कोटवाल कालूसिंग डामोर, स्कूल विभाग से प्रभारी प्राचार्य जगदीशचंद्र सोलंकी,जनशिक्षक कन्हैया लाल बामनिया, स्थापना प्रभारी दिनेश टांक, छात्रावास अधीक्षक पारसिंग पचाया, दर्यावसिंग राठौर, गायत्री खरवड़िया, सुहाना शेख, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. के. एस. डोडवा एवं समस्त शिक्षकगण एवं आयुष विभाग से डॉ. पार्वती रावत, नवल सिंह बामनिया, रूपसिंह डामोर उपस्थित थे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की डॉ. पार्वती रावत द्वारा योगा प्रोटोकोल को फॉलो करते हुए सभी शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा करवाया गया। Post navigation शासन की लाखों की राशि पर की जा रही लिपापोती, नाम मात्र किया जा रहा काम, आला अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान हैंड वाशिंग स्टैंड का किया घटिया निर्माण, 1 वर्ष के भीतर ही निकल गई टाइल्स और नलों की टोटियां, कई जगह बड़े बड़े गड्ढे