थांदला। हज पर जाने हेतु आवश्यक टीकाकरण हेतु चिंतित हज यात्रियों को टीके उपलब्ध कराकर जनप्रतिनिधियों , समाजसेवियों एवं डॉक्टरों ने मिसाल पेश की है। हज यात्रा हेतु आवश्यक टीके जिनके लगने के बाद ही हज यात्रा की जा सकती थी। टीको का प्रबंध करवाने हेतु युवा नेता व भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, बीएमओ अनिल राठौर, बुरहान कश, मोहम्मद पानवाला ने प्रयास किए थे। इसके चलते 24 मई 2023 को जिला चिकित्सालय झाबुआ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ बीएस बघेल ,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राहुल गणावा की उपस्थिति में हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य कर्मी सत्यनारायण सोनी, इरफान नीलम डोडियार द्वारा टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समस्त हज यात्रियों व समाजजनो को उनकी हज यात्रा सफल होने के लिए शुभकामनाएं जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई। Post navigation भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा विधानसभा थांदला के सम्मेलन में पधारे भाजपा प्रदेश मंत्री 10वीं एवम 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 10वी में थांदला ब्लाक के छात्रों ने किया मेरिट पर कब्जा