जितेंद्र वाणी नानपुर UPI डिजिटल भुगतान पर MDR (Merchant Discount Rate) अथवा किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के विरोध में व्यापारी संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम थाना प्रभारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि आज छोटे से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक UPI भुगतान व्यवस्था का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। डिजिटल भुगतान ने व्यापारियों और ग्राहकों के लिए भुगतान प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया है। ऐसे में UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क या MDR लगाया जाना व्यापारियों के हित में नहीं होगा। व्यापारी संगठन ने मांग की कि UPI भुगतान पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त MDR/शुल्क नहीं लिया जाए। साथ ही छोटे-बड़े सभी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान को सरल एवं कम लागत वाला माध्यम बनाए रखा जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि डिजिटल भुगतान देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, इसलिए इसे प्रोत्साहित करने के बजाय व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं डाला जाना चाहिए। UPI भुगतान पर किसी भी प्रकार का शुल्क अथवा कर लागू करने से पहले देशभर के व्यापारिक संगठनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि यदि UPI भुगतान पर शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव है तो उसे तत्काल वापस लिया जाए और व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यापारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। Post navigation सगरवंशीय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन जनपद सीईओ ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत, स्वयं सहायता समूहों ने की राशि न मिलने की शिकायत