कल्याणपुरा। झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत नरवालाया के मजदूर की गुजरात के देव भूमि द्वारका जिले में दो सगे भाइयों बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद बाबूडा डामोर और उसकी सगी बहन प्रियंका बाबूडा डामोर निवासी झरनिया दोनों करीब 1 माह पूर्व गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ग्राम बड़ी गुंनंदा में मजदूरी करने गए थे। कल दिनांक 4 जुलाई को करीब दोपहर में 1:00 बजे मजदूरी करते समय अचानक बारिश आने के कारण एक झोपड़ी में अपने आप को पानी में भीगने से बचाने के लिए गए थे। उस वक्त मृतिका प्रियंका बाबू डामोर को अचानक करंट लग गया जिसे देख उसका भाई विनोद बाबू डामोर उसे बचाने के लिए दौड़ा लेकिन दोनों की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों सगे भाई बहन करीब 2 साल से गुजरात मजदूरी करने जाते है मृतकों का पोस्टमार्टम गुजरात के भानवर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों का अंतिम संस्कार आज उनके ग्रह ग्राम झरनिया में किया। Post navigation केशव इंटरनेशनल स्कूल में परंपरानुसार हवन कर मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेपी ठाकुर का स्थानांतरण शिवनी हुआ