आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर आजाद नगर पुलिस को अवैध हथियार जब्त करने में मिली बड़ी सफलता पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया अभी भी अचार संहिता प्रभावशील है। इसी के मद्देनजर गुंडे बदमाशों अवैध हथियार व शराब पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसपी व्यास के निर्देशन व एएसपी एसआर सेंगर के मार्गदर्शन में एसडीओपी नीरज नामदेव ने कार्रवाई के निर्देश दिए। आज चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है एवं दो मोटरसाइकिल दो बारा बोर बंदूक सहित सात जिंदा कारतूस पकडे। आरोपी राजेंद्र पिता ईडा भूरिया भील निवासी पुनियावाट, कमलेश पिता करण निवासी पुनियावाट, उदय सिंह पिता टीनु भील निवासी कुआं, बंटी उर्फ मनीष पिता इल्बर्ट भील निवासी पुनियावाट को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी बरझर शिवा तोमर, चौकी प्रभारी सेजावाड़ा, सउनि मनीष कुमार, आरक्षक भारत पचाया, आरक्षक जितेंद्र नरगावे सराहनीय सहयोग रहा। पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षकों ने दिखाया जादू मौसम ने ली करवट, दोपहर 12:30 बजे तक छाया रहा घना कोहरा, ठंड बढ़ी