विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

नवागत जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास से ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के सरपंच चैनसिंह डावर ,उपसरपंच शुभम मेहता पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ,विजय मालवी एवं संदीप परवाल आदि ने सौजन्य भेंट की। ग्राम पंचायत के सरपंच चैनसिंह डावर एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला पुलिस अधीक्षक का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया एवं ग्राम में चल रहे शताब्दी महोत्सव की जानकारी दी। 

जिला पुलिस अधीक्षक से बड़ी खट्टाली आने का आग्रह किया जिला पुलिस अधीक्षक को रक्तदूत टीम एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने विशेष आग्रह किया कि दिनांक 5 अगस्त को एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक से आने का विशेष आग्रह  किया जिला पुलिस अधीक्षक ने पंचायत प्रतिनिधियों की बात को ध्यान से सुना एवं आश्वासन दिया कि वे स्वयं 5 अगस्त को होने वाले रक्तदान शिविर में जरूर आऊँगा व आपने कहा कि रक्तदान शिविर आयोजित करना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें मानव को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रहती है। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह शताब्दी महोत्सव के कार्यक्रम में भी आएंगे। जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि वह 5 एवं 6 अगस्त को जरूर आएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *