लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड़ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांवा के तत्वाधान में ग्राम में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांवा, कन्या माध्यमिक विद्यालय नौगांवा, वन कन्या आश्रम नौगांवा के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के साथ पुलिस चौकी स्टाफ ग्राम पंचायत स्टाफ, महिला बाल विकास के कर्मचारी ने सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनसामान्य को दिया गया। ग्राम में यात्रा में जनपद सदस्य, ग्राम सरपंच, उप सरपंच सहित गणमान्य नागरिक आदि सम्मिलित हुए। यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांवा में किया गया। तिरंगा यात्रा के पूर्व विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। Post navigation दो दिवसीय विधायक कप खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ भील सेना संगठन के कार्यालय पर हुआ झंडावंदन, जिलाध्यक्ष चतरसिंह मंडलोई ने ध्वजारोहण कर दी सलामी