जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग पर खस्ताहाल सड़क पांच साल बाद भी नहीं बन पाई है। जबकि इसका भूमिपूजन काफी पहले हो चुका है। अभी तक सड़क का निर्माण नहीं होने से हर काई परेशान है। आसपास के रहवासी और व्यासपारियों ने ग्राम पंचायत पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। 

गिट्‌टी बिछी होने से व्यापारियों को परेशानी आ रही है।

ग्रामीणों ने नानपुर सरपंच सकरी समरथ सिंह मोर्य से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग की यह सड़क चार माह पहले खोद के रख दी गई है। नालियों के निर्माण कार्य करने की वजह से सभी दुकानों के ओटले तोड़ दिए गए है। इसेस परेशानी आ रही है। घरों के छोटे बच्चे भी गिरने से चोटिल हो रहे है। वही गलियों में गिट्टी रेत पड़ी रहने से व्यापार व्यवसाय ठप हो रहा है। कई दुकानदारों ने दुकाने खाली कर ताले जड़ के अन्य जगह पर चले गए हैं। वहीं कई दुकानदारों ने बताया कि चार माह से सड़क पर गिट्टियां डालने से व्यापार भी नहीं हो रहा है। ग्राहक भी आने से पहले गिट्टी से जख्मी हो रहे  है।

सड़क के बीच गिट्‌टी और रेत छोड़ रखी है।

समस्या बताते हुए ग्रामीणों ने बताया गांव की नालियों  आधी आधी टूटी पड़ी है जगह जगह नलों की पाईप लाने टूटी पड़ने से सड़को पर  पानी  ही पानी हो जाता है । लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इंजीनियर, सचिव सरपंच से फोन चर्चा की व समस्या बताई। दुकानदार संजय वाणी, मनीष वाणी, संजय माली, रमेश कोर्सिया, गोलू वाणी, नितेश विकी राठौड़, लक्की मुकेश वाणी, बबलू सोनी, इकबाल राज, हुजैफा राज सहित कई लोगों ने सरपंच से शीघ्र काम पूरा कराने की मांग की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *