लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड थांदला रोड रेलवे स्टेशन व उमरदा फाटक के बीच दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक पर पोल क्रमांक 583/12 के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। युवक की पहचान की पियूष पिता अशोक बंजारा उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम नौगांवा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर जीआरपी पुलिस मेघनगर पहुंच। घटनास्थल सिटी पुलिस के अंतर्गत आने से नौगांवा चौकी प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ला द्वारा घटना की जांच की जा रही है। Post navigation श्रीमद् भागवत का संगीतमय सतसंग ज्ञान यज्ञ 31 मार्च से बच्चों की एक मुस्कान दुनिया की संपूर्ण दौलत से कई गुना बड़ी : प्रदेश मंत्री संगीता सोनी