थांदला। श्रीमद् भागवत सत्संग ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 31 मार्च 2023 से होने जा रहा है। थांदला नगर के राठौर समाज की धर्मशाला में सात दिवसीय भव्य संगीतमय भागवत ज्ञान गंगा का प्रवाह होगा। जो कि पंडित मनीष भैया श्री दुर्गा धाम बदनावर वालों के मुखारविंद से होने जा रहा है । आयोजक सुरेश नंदराम राठौड़ ने बताया कि सात दिवसीय आयोजन में रोजाना दोपहर 12:00 से 3:00 तक कथा वाचन किया जाएगा जो कि संगीतमय होगा। जिसमें नगर एवं अंचल के समस्त श्रद्धालु सपरिवार आमंत्रित हैं। आयोजन का समापन 6 अप्रैल 2023 को होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *