थांदला। थांदला नगर का प्रवेश मार्ग पर बने नवीन पुल का कल शुभारम्भ होगा। मात्र 52 दिनों में तैयार हुए इस पुल के निर्माण को लेकर प्रत्येक नगरवासी प्रतीक्षा रत थे, चुकी बीते 52/53 दिनों से आमजन को इस व्यस्तम पुलिये के निर्माण के दौरान 1 लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना हो पा रहा था। नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनिल पणदा एवम उपाध्यक्ष पंकज राठोड़ ने बताया कि कल प्रातः 10.30 पर सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक वीरसिंह भुरिया, प्रदेश अध्यक्ष अ ज जा मोर्चा कलसिंह भाबर,प्रदेश मंत्री भाजपा संगीता सोनी, जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया सहित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है जिनकी उपस्थिति में इस बहुउपयोगी पुलिये को शुभारम्भ कर नगर को समर्पित किया जावेगा। नगर के लिए बहु उपयोगी इस पूलिया को तय समयावधि एवम बेहतर निर्माण कर बनाया गया है , सभी नगर वासी इस शुभारम्भ में आमंत्रित है , आने वाले समय में भी नगर के समस्त बहुउपयोगी विकास हेतु पूरी नगर परिषद प्रतिबद्धित होकर इसी तरह अविलंब विकास करेगी । Post navigation दो मंदिरों में बदमाशों ने किया चोरी का प्रयाास नागरिकों की सुविधा के लिए नवीन पुलिया का हुआ लोकार्पण