थांदला। बायपास चौराहे पर नगर परिषद थांदला द्वारा नवनिर्मित नगर के मध्य SDRF योजना अनतर्गत वार्ड क्रमांक 01 में पुराना नगर पालिका कार्यालय के समीप 29.70 लाख के नविन पुलिया  का लोकार्पण कार्यक्रम  आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर, अध्यक्षता भाजपा अ ज जा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर,  विशेष अतिथि भाजपा जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव,भाजपा नेता  विश्वास सोनी, श्यामा ताहेड़ , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय,  अनिल भंसाली, सचिन सोलंकी, गगणेश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे। करीब 29.70 लाख रूपए की लागत से बना यह पुलिया विभिन्न शासकीय कार्यालयों, स्कूल आदि तक पहुंचने के मुख्य मार्ग का हिस्सा है। 

कार्यक्रम में सासंद गुमान सिंह डामोर ने कहा भाजपा का अर्थ विकास है , जहा भाजपा होगी वहा विकास होगा ,साथ ही  नगर विकास की डीपीआर के लिए मांग पत्र देने के लिए कहा।  सांसद ने नगर परिषद को पेयजल के लिए अप्रैल तक 3-4 पानी के टैंकर देने के लिए आश्वस्त किया।

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष अ ज जा मोर्चा  कलसिंह भाबर ने संबोधित करते हुए कहा की देश मोदी जी और प्रदेश में शिवराज सरकार का संकल्प पूरे देश का चहमुखी विकास करना है ।  भाजपा के प्रभारी हरिनारायण यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी सुनिल पणदा,  पूर्व नपाध्यक्ष बंटी डामर, मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय ने संबोधित किया। 

 नगर विकास के लिए  सुनील पणदा  ने संबोधित करते हुए पूलिए निर्माण को लेकर आई समस्याओं एवम विभिन्न तथ्यों से मंच एवम नगर वासियों को रूबरू करवाया , इनके के नेतृत्व में सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने एक मांग पत्र सांसद गुमानसिंह डामोर को सौंपा। साथ ही नगर के गौरव चिन्ह के रूप में दीपमालिका का प्रतीक चिन्ह सभी अतिथियों को नगर परिषद् द्वारा भेट किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी महोदय तरुण  जैन, थांदला वार्ड पार्षद धापू बहन वसुनिया, राजू धानक, भूमिका सोनी, जगदीश प्रजापत  पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि गण  निकाय कर्मचारी, शीतल जैन, विजय गिरी, पप्पू बरिया, यशदीप अरोरा, गौरांकसिंह राठौर सहित नगरवासी उपास्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नपा उपाध्यक्ष पकंज जागीरदार ने किया। आभार सीएमओ राहुल सिंह वर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *