नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk झाबुआ जिले के मेघनगर एवं थांदला विकासखंड के छात्रावासों में खुद को भोपाल के बड़े अफसर बताकर छात्रावासों के दस्तावेजों की जांच एवं दस्तावेजों में गड़बड़ी बताकर छात्रावास अधीक्षकों से अवैध वसूली करने वाले तीन बदमाश कल रात अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र से पकड़ाए हैं, सूत्रों के अनुसार यह 3 लोग कल मेघनगर एवं थांदला विकासखंड के कई छात्रावास में पहुंचे थे एवं खुद को भोपाल का बड़ा अफसर बता रहे थे, पुलिस द्वारा शुरुआती पूछताछ में तो इन्होंने पुलिस पर खुद को किसी बड़े मीडिया संस्थान का हवाला देकर बरगलाने की कोशिश की मगर सख्ती से पूछताछ करने पर सारी बात कबूल कर ली, तीनों आरोपी इंदौर जिले के हैं..कुछ ही देर में मेघनगर थाना में रंभापुर छात्रावास अधीक्षक की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, फिलहाल तीनों आरोपियों को झाबुआ कोतवाली में रखा गया है। Post navigation आखिर में पकड़ाया पोल मुनिया, धर्मांतरण के मामले में चल रहा था फरार, विहिप ने की अब बड़ी मांग… झाबुआ में कचरे के ढेर में पड़ा मिला नवजात का शव, पुलिस कर रही जाँच..