नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk शहर की रातीतलाई स्कूल के रास्ते में कचरे के ढेर में एक नवजात का शव बरामद हुआ है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर की रातीतलाई स्कूल के पीछे कचरे के ढेर में एक नवजात के शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी, पुलिस ने पहुंचकर शव को बरामद किया है एवं जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, नवजात शिशु की उम्र 1 दिन बताई जा रही है, पुलिस जांच में जुटी है कि नवजात का शव कचरे के ढेर में किसने फेंका है, फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम होने के बाद शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है ताकि आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद की जा सके। Post navigation छात्रावासों से अफसर बन कर वसूली करने वाले तीन धराएं, कुछ देर में हो सकती है FIR.. हिन्दू युवा जनजाति संगठन मेघनगर में मनाई माता शबरी जयंती