दिनेश वर्मा@ झाबुआ कल्याणपुरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, बीते कई दिनों से धर्मांतरण के मामले में फरार चल रहे पोल पिता बापू मुनिया को पुलिस ने धरदबोचा है। इसके खिलाफ मुंडत में हुए धर्मांतरण के मामले में मप्र धार्मिक स्वतंत्रता की धारा 3,5,10(2) के तहत प्रकरण दर्ज था। इस पर आरोप है कि भोलेभाले आदिवासियों को इसके द्वारा जबरदस्ती धर्मांतरण करवाया जा रहा था। तभी से यह फरार चल रहा था। ऐसी संस्थाओं की मान्यता तत्काल रद्द हो: पोल मुनिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार विश्व हिंदू परिषद द्वारा मांग की जा रही थी। विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग प्रमुख आजाद प्रेमसिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिलेभर में ऐसी कई संस्थाएं चल रही है, जिनके द्वारा हमारे जनजाति भाईयो का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हमने शासन प्रशासन को भी अवगत कराया था, लेकिन आज तक ऐसी संस्थाओं पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। हमारी मांग है कि ऐसी संस्थाओं की मान्यता तत्काल शासन और प्रशासन रद्द करे। ताकि ये इनके नापाक मंसूबों में कामयाब न हो पाए। Post navigation सड़क दुर्घटना में पेटलावद सीएम राइज स्कूल के शिक्षक इम्तियाज खान की मौत, अन्य गंभीर … छात्रावासों से अफसर बन कर वसूली करने वाले तीन धराएं, कुछ देर में हो सकती है FIR..