इरशाद खान, बरझर चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत मोरीफलिया में शुक्रवार को 10वीं की छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार छात्रा पायल पिता मुकेश डामोर सुबह करीब 7 बजे घर से खेत गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं आई। इसके बाद परिजन ने उसकी तलाश की। बाद में कुएं के पानी में उसका दुपट्आ नजर आया। कुआं करीब 60 फीट गहरा था। इसके बाद उसका पानी खाली करने के लिए मोटर पंप लगाए गए। सुबह 7 बजे से पानी निकाला शुरू किया। दोपहर 3 बजे कुएं में पानी कम हुआ तो पायल का शव दिखाई दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पुलिस के अनुसार कुएं की मुंढेर करीब 3 फीट की है, इसलिए उसे गिरने का सवाल नहीं उठता, इसलिए कहा जा रहा है कि छात्रा ने कुएं में खुद ही छलांग लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Post navigation सेना पटेल ने विजय जुलूस निकाला, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, फलों से तोलकर मनाई खुशी विशाल कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शिव महापुराण कथा शुरू हुई