वीरेंद्र बसेर, घुघरी एसपी अगम जैन ने करवड़ चौकी का निरीक्षण किया। साथ ही नगर भ्रमण किया। वही आमजन और व्यापारी लोगों से की चर्चा की। इस दाैरान एसपी जैन ने लोगों से उनकी परेशानियों और पुलिस का उनके प्रति व्यवहार को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों के बीच नशे की लत से बचने के लिए अपील की। वहीं सामाजिक कुरीतियों को अपने जीवन या आसपास के वातावरण में नहीं आने देने का निवेदन किया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लोगों के सहयोग की अपेक्षा भी रखी। दो पहिया वाहन चालकों से चर्चा कर उन्हें भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दाैरान उनके साथ पेटलावद थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल करवड़ चौकी से छोटे खां मंसूरी,हेड कॉन्स्टेबल विजेन्द्रसिंह यादव, राधेश्याम सहित स्टॉप मौजूद था। Post navigation करवड : नायब तहसीलदार ने किया कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण, देखिए फिर क्या हुआ … धधकते अंगारों पर चलकर मन्नतधारी पूरी करेंगे अपनी मन्नत, पढ़िए कब होगा आयोजन