राहुल पाटीदार, करवड़ सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम बड़ी देहंडी में अज्ञात कारणों के चलते एक घर मे आग लग गई। जिससे बड़ी नुकसानी का आकलन लगाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार नंदू वसुनिया के घर मे आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिससे घर में रखा 10 क्विटल सोयाबीन, गेहूं, नगदी एवं घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी हल्का पटवारी एवं पुलिस को दी गई है। आगजनी की घटना को देखते हुए बड़े नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। Post navigation करवड़ में बदमाशो ने दिया इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में दिया बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम