प्रेम न्यूज एजेंसी@ छकतला गायत्री परिवार सोंडवा की तहसील स्तरीय गोष्ठी नव चेतना केंद्र सोंडवा पर आयोजित की गई,जिसमें गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री संतोष जी वर्मा,प्रतीक जी राठौड़ ओर युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री देवेन्द्र सिंह भयडिया,श्री इंग्लेश तोमर, तहसील सह समन्वयक की गरिमा मय उपस्थिति में गोष्ठी संपन्न की गई। गोष्ठी में अतिथियों के द्वारा दीप प्रजवन कर गुरु पुजन कर गोष्ठी की शुरुआत की गई,प्रज्ञा गीत श्री प्रभु भयडीया,जतन चौहान के द्वारा गाया गया,नव चेतना केंद्र की प्रगति रिपोर्ट श्री प्रभु भयडिया ने प्रस्तुत कि।गोष्ठी में श्री देवेन्द्र सिंह भयडिया ने देश कि भावी पीढ़ी,ओर भविष्य युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में गायत्री मिशन से जुड़ने का आग्रह किया।जिससे आने वाले समय में गायत्री परिवार के द्वारा चलाए जा रहे सप्त सूत्री आंदोलनों को प्रगति प्रदान कर सके।जिला समन्वयक श्री संतोष जी वर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार के द्वारा आने वाले समय में चारो तरफ पर्यावरणीय वातावरण में गायत्री मंत्र की प्रबलता के द्वारा सभी ओर गायत्री मय जीवन ओर वातावरण में परिवर्तन होगा।गायत्री परिवार के द्वारा आने वाले समय में वसुधैव कुटुंबकम् के तहत पूरे राष्ट्र का नेतृत्व भारत ही करेगा।उसके लिए हम सभी को समय के साथ अपने आप को मिशन के कार्यों में लगाना चाहिए। उन्होंने सभी परिजनों को गायत्री परिवार के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को बताया ओर नोट भी करवाया। श्री इंग्लेश तोमर ने कहा कि आगामी समय में गायत्री परिवार के द्वारा तहसील स्तर पर निम्न कार्यक्रम किए जाना है:- *1.8अक्टुबर को ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ तहसील स्तर का ग्राम बड़दा बड़दली ओर फुलमाल के आस पास के हर गांव में।* *2.14अक्टुबर को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला पर सामूहिक तर्पण किया जाएगा।* *3.15अक्टुबर से 23तक नवरात्रि अनुष्ठान में गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला पर हर दिन गायत्री यज्ञ संपन्न किया जाएगा।* *4.12दिसंबर को, गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला की स्थापना दिवस पर तहसील स्तर का कार्यक्रम।* *5.14जनवरी से 17अप्रैल तक सोंडवा तहसील के प्रत्येक ग्राम पंचायत में मातृ शक्ति संवर्धन यात्रा।* इस प्रकार गायत्री मिशन का कार्यक्रम शांति कुंज हरिद्वार के दिशा निर्देश के अनुशार समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोष्ठी के अंत में कृष्णा सोलंकी ने आभार व्यक्त कर,शांति पाठ किया। Post navigation हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी; निकला जुलूस खरंजा एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन