नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk कल दिनांक 05-09-2023 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीन लोग बाईक पर सवार होकर आनंदीलालमार्ग, भण्डारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाईक चलाते हुए से स्कुली छात्राओं को छेड़छाड़ एवं हुडदंग करते दिख रहें हैं। प्रथम दृष्टया अपराध कारित करने पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप.क्र – 1133 /2023, धारा-354 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त बाइक के आधार पर दो बाल अपचारी और सुनील पिता केटू भूरिया निवासी उमरी को गिरफ्तार किया गया है । सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी निरीक्षक टी एस डावर, उनि नरेंद्र राठौर, उनि सुनीता चौहान,आरक्षक आशीष 197 का विशेष योगदान रहा। Post navigation राष्ट्रपति जी के निमंत्रण पर The President of Bharat लिखा जाना गौरवमयी क्षण – अतुल कोठारी प्रवीण सुराणा बनाए गए भाजपा के नए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, कई दिनों से चल रही अटकलों पर लगा विराम..