आलीराजपुर ।  आधुनिक भारत के निर्माता, दूरसंचार क्रांति के दूत,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की  पुण्यतिथि जिला कांग्रेस द्वारा हर्षोल्लास के साथ  शहीद दिवस के रुप मे मनाई गई । कांग्रेसी नेताओं ने स्वर्गीय गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

इसके पूर्व कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओ ने स्थानीय सिनेमा चोराहा स्थित स्व. राजीवजी की प्रतिमा स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वही जिला कांग्रेस कार्यालय पर नेताओ द्वारा बारी-बारी से स्व. राजीवजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान “जब तक सुरज चांद रहेंगा राजीवजी तेरा नाम रहेंगा” के नारे लगाए गए। नेताओ ओर कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीवजी के सपनो को साकार करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि राजीवजी के देशहित में दिए त्याग और बलिदान को देशवासी कभी भूल नही सकते। उन्होंने देश मे पंचायती राज की स्थापना कर ग्रामीणजनों को मजबूत बनाने का काम किया है। देशभर मे सूचना क्रांति लाने का श्रेय उनको ही जाता है। जिनकी वजह से आज घर-घर में दूरसंचार क्रांति की अलख दिखाई दे रही है। विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि  राजीवजी ने देश को एकता एवं भाईचारे के सूत्र में बाँधने का अनुकरणीय प्रयास किया हैं, देश आज जो विकसित दिखाई दे रहा हे वह राजीवजी की ही देन हे । राजीवजी केवल देश के ही नहीं बल्कि युवाओं के भी प्रेरणा स्त्रोत रहे है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, संगठन मंत्री खुर्शीद अली दिवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पँवार, कांग्रेसी नेता संतोषीलाल जैन,  भूरसिंह डावर, सुरेश सारडा, सानी मकरानी, राजेंद्र टवली, राहुल परिहार, मंसूर मर्चेंट, दिलीप पटेल, प्रबोध भाटी, मनीष चौहान, ईरफ़ान मंसूरी, धनसिंह चौहान, अंकित माहेश्वरी, मुकेश अखाडिया सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *