आगामी 30 मार्च को आयोजित होने वाले भगवान श्री राम के जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां अब जोरो शोरो से चल रही है। यह सम्पूर्ण आयोजन हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में आयोजित होगा, जिसमें विशेष रूप से रामायण धारावाहिक टीवी पर भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी पेटलावद आएंगे। उनके साथ ही कई बड़े संत भी यहां पहुंचेंगे और शोभायात्रा की शोभा बढ़ायेंगे। शोभायात्रा के बाद महाआरती का आयोजन भी होगा। इस पूरे आयोजन को हिंदू जागरण मंच ने एक नाम भी दिया है। सबके राम सबमें राम कार्यक्रम। इसी कड़ी में आज शनिवार को कार्यालय का शुभारंभ हुआ। 30 को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों का समूह शामिल होगा। पूरे नगर को सजाया जाएगा। बता दे कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य श्री राम शोभायात्रा दिनांक 30 मार्च 2023 को निकाली जाएगी। यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श किया गया पदाधिकारियों ने बताया यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए हर वर्ग के व्यक्ति को यात्रा में आमंत्रित करना है ताकि यात्रा को भव्यता प्रदान हो सके। पूरे नगर को भगवा में करने के लिए नगर के प्रत्येक मकानों व प्रत्येक खंभों पर वह सड़क के मार्गों पर भगवा रंग से ध्वज पताका झंडी इत्यादि से नगर को जल्द सजा दिया जाएगा। यात्रा में लोगों को आमंत्रित करने के लिए वार्ड वाइज टोली बनाई जाएगी। भारत एवं समस्त विश्व में मनाया जाता है रामनवमी का पर्व: गोरतलब है कि अयोध्या नरेश परमपूज्य भगवान श्रीराम के जन्मदिन के अवसर पर भारत एवं समस्त विश्व में रामनवमी का पर्व मनाया जाता हैं। इस साल रामनवमी 30 मार्च को मनाई जानी हैं। कहते हैं कि चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को पुरुषोत्तम श्रीराम अयोध्या में अवतरित हुए थे। राम नवमी के दिन ही भगवान विष्णु के अवतार के रूप में भगवान राम धरती पर आए, उनके अन्यय भक्त गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी रामनवमी के दिन ही रामचरितमानस की शुरुआत की थी। भक्त इस दिन उपवास रखते हैं ऐसी मान्यता हैं कि व्रत रखने से साधक सभी पापों से मुक्त हो जाता हैं। Post navigation झाबुआ Live की खबर का असर, सट्टा खाईवालों में हड़कंप.. तीन सटोरियों का पुलिस ने निकाला शहर में जुलूस.. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पेटलावद कालेज में हुआ एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन