पेटलावद। नगर परिषद पेटलावद के द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत नगर के विभिन्न मार्गों को सुदृढ़ बनाये जाने को लेकर बेहतर शुरुआत की है नगर के अन्य वार्डो के साथ ही शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 05 में सीमेंट का कांक्रीट सड़क निर्माण की शुरुआत नगर परिषद की अध्यक्ष ललिता गामड़, उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, वार्ड पार्षद श्रीमती अध्यक्ष श्रीमति ललिता योगेश गामड़ गामड़, उपाध्यक्ष श्रीमति किरण संजय कहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी, वार्ड पार्षद मुकेश परमार, चांदनी दीपक निमजा, हँसा शिवा राठौर, संजय चाणोदिया, जनप्रतिनिधि बाबूलाल काग, संजय कहार, शिवा राठौर, दीपक निमजा, शामू मेडा, नीलेश पुरोहित, वीरेंद्र काग, दिलीप परमार, ठेकेदार बलराम पाटीदार, निकाय उपयंत्री दीपक वास्केल, विनोद परमार उपस्थित थे । पूजन व विभिन्न मन्त्रो के बाद गेती लगाकर सीमेंट कांक्रीट कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। नगर परिषद पेटलावद के द्वारा शासन की योजना अनुसार कायाकल्प अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डो में निर्माण कार्यो की शुरुआत की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने बताया की उक्त नवीन सड़क की लागत 17 लाख 75 हजार राशि के लगभग है। ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण व सुव्यवस्थितकार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए है। Post navigation खेत तैयार, मानसून का इंतजार विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर; रतलाम-झाबुआ बार्डर मीटिंग हुई..