सुनील खड़े@ जोबट धार जिले के बाग थाना अंतर्गत उंडली से लौट रही ग्राम कोसदुना बारात पर रास्ते में कनवाड़ा के समीप धार अलीराजपुर जिले की सीमा पर कुछ अज्ञात लोग वाहन से आए और तूफान पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थरबाजी कर महिलाओं के साथ मार पीट कर आभूषण छीन कर भाग गए। महिलाओं द्वारा बताया गया घटना के वक्त बरसात बहुत ज्यादा हो रही थी जिस वजह से हम आरोपियों को देख नहि पाये और हमसे जेवर छीन कर भाग गए। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान महिलाओ द्वारा एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है । खबर लिखे जाने तक 2 महिला और एक बालक गुम बताया जा रहा था। मैं बारात लेकर आ रहा था कि कुछ लोगो द्वारा मेरी गाड़ी के सामने गाड़ी अड़ाकर पत्थर मारे और मुझे उतार कर मेरे साथ मारपीट की गई और महिलाओं से लूटपाट की। ड्राइवर – खुमसिह चौहान निवासी कोसदुना थाना जोबट Post navigation बोरी क्षेत्र के आदतन बदमाश बादल काे कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया जिला बदर खुशाली उपाध्याय मुंबई में हुई राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से सम्मानित