आलीराजपुर । जिले के समीपस्थ ग्राम सोमकुआँ के सेकड़ो आदिवासी ग्रामीणजन शुक्रवार को विधायक मुकेश पटेल के कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खबर को गलत बताते हुए कांग्रेस पार्टी मे आस्था और विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व पर विश्वास जताया । इस दौरान विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने सोमकुआं के ग्रामीणों का स्वागत-सत्कार किया । ग्रामीणों ने चर्चा में कांग्रेसी नेताओं को बताया कि पिछले दिनों हमको ग्राम सोमकुआँ के पूर्व सरपंच कालूसिंह ने बिजली के तार एवं विद्युत डीपी के काम का बोलकर ले गए थे, वहां भाजपा नेताओं ने हार-माला ओर गमछा पहनाकर हमारा स्वागत किया । हमको झूठ बोलकर वहां ले जाया गया था, हमारे द्वारा भाजपा की कोई सदस्यता ग्रहण नहीं की गई है, हमको कांग्रेस पार्टी और पटेल परिवार पूरा भरोसा है, हम कांग्रेस में थे और कांग्रेस में ही रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल ने कहा की झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता है, भाजपा नेताओं की यह ओछी राजनीती दर्शाती है की उनका स्तर कितना गिर चूका है । उन्होंने कहा कि भाजपा को अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी मतो से हार का डर अभी से सता रहा है, इसलिए वह झूठ का सहारा लेकर भार्मक प्रचार-प्रचार कर सहानुभूति ले रहे हैं । किन्तु क्षेत्र की जनता अब समझदार हो चुकी है वह किसी के झांसे में आने वाले नहीं है । उन्होंने ग्रामीणों को एकजुट और मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का संकल्प दिलाया, इस दौरान ग्रामीणों ने अपने हाथ ऊँचे कर कांग्रेस की नीति-नीति पर भरोसा जताया । इस अवसर पर ग्राम सोमकुआँ के डूंगरसिंह, भेरला, महेश, थावरिया, हिरला, किशन सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे । Post navigation ब्लॉक कांग्रेस सोंडवा ने बिजली और किसानो की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई, 2 लाख 62 हजार रुपए की अवैध शराब पकड़ी