खरडू बड़ी। रामा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में 29 मई को झाबुआ पारा मार्ग के उमरिया फाटक पर दो बाइक KTM एवं शाइन की जोरदार टक्कर हुई थी। जिसकी रिपोर्ट थाना झाबुआ में की गई थी। जिसमें KTM बाइक सवार को सिर में चोटे आई थी। जबकि शाइन बाइक सवार रकमसिंग भूरिया बालक छात्रावास अधीक्षक रामा उम्र 45 निवासी खरडू बड़ी का पैर टूट गया था। उनका उपचार गुजरात के बड़ौदा में चल रहा था। जहां दिनांक 05 जून को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिसका अंतिम संस्कार ग्रह गांव खरडू बड़ी में किया जाएगा। Post navigation हत्या की घटना का कोतवाली पुलिस ने तीन घंटे के भीतर किया खुलासा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए-पटेल