बड़ी खट्टाली। ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली 77वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत प्रांगण में एक विशाल समारोह में ग्राम पंचायत के सरपंच चैनसिंह डावर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उप सरपंच शुभम मेहता,पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, विजय मालवी, पत्रकार बिलाल खत्री, पूर्व सरपंच भावसिंह डुडवे, पूर्व सरपंच भारत सिंह डुडवे, ग्राम के पटेल राम सिंह पटेल,पंचायत सचिव कन्हैयालाल राठौर, मोबिलाइजर कृष्णा मसानिया, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ग्राम पंचायत प्रांगण में मेधावी छात्र-छात्राओं का स्वर्गीय मांगीलाल जी मालानी की स्मृति में विभिन्न पुरस्कारों का वितरण किया गया। पुलिस चौकी प्रांगण में चौकी प्रभारी गोविंद सिंह कटारा ने ध्वज फहराया जबकि आदिम जाति सेवा संस्था पर प्रबंधक ने ध्वज फहराया जबकि सरस्वती शिशु मंदिर पर ग्राम पंचायत के सरपंच चैनसिंह डावर द्वार ने ध्वजारोहण किया। ग्राम की अन्य संस्थाओं पर संस्था के प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। Post navigation विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को दिए जाएंगे हेलमेट खट्टाली में नारी सम्मान योजना के अंतर्गत लगभग 1500 फॉर्म भरे, महिलाओं की एक विशाल रैली निकाली