आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना 2 जून की है। पुलिस के अनुसार ग्राम बड़ीपोल कुण्डिया फलिया में खड़ा था कि ट्रेक्टर क्रमांक MP 69 A 2621 का चालक शिवराज पिता अजमेर जाति भयड़िया भीलाला निवासी बड़ीपोल मातादरा फलिया का ट्रेक्टर को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया। ट्रेक्टर में प्रदीप पिता इन्दरसिंह जमरा व लीमजी पिता इन्दरसिंह, पिन्टु पिता दिना भी बैठे थे। शिवराज ने उक्त ट्रेक्टर को ग्राम बड़ीपोल कुण्डिया फलिया में पल्टी खिला दिया । जिससे प्रदीप ट्रेक्टर के नीचे दब गया। दुर्घटना में प्रदीप को पेट में अंदरूनी चोट लगी जिससे मौके पर ही प्रदीप की मृत्यु हो गई। पिन्टु व लीमजी को शरीर में अंदरूनी चोट आई है। Post navigation कन्या शिक्षा परिसर-संदा का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, 10 छात्राओं को लैपटॉप मिलेंगे आगजनी की घटना में घर सहित घरेलू सामान जलकर हुआ खाक