आरीफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। नाथिया पिता वालिया ग्राम सेजावाड़ा बारी फलिए के घर में आग लग गई। आग से घर, घरेलू सामान सहित खाने पीने की सामग्री व अनाज जल कर खाक हो गया। घटना 3 जून की है। खबर मिलते ही तत्काल वन विकास निगम मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री माधौसिंह डावर पीड़ित के घर राहत की सामग्री देने पहुचे। कोई जनहानि नही हुई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230604-WA0021.mp4 कैबिनेट मंत्री माधौसिंह डावर ने पटवारी से जल्द पंचनामा बनवाकर एसडीएम व अधिकारियों को फोन पर घटना के बारे में बताया व शासन से जल्द से जल्द पिड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कहीं। पटवारी नरेंद्र भंवर ने मौके पर पहुचकर पंचनामा बनाया व करीब 1 लाख 50 हजार की नुकसानी बताई जा रही है। साथ ही डावर सेजावाड़ा ग्राम के पचिया बामनिया, संकर राठौड़ सेजावाड़ा, पूर्व सरपंच काकडबारी करण मेडा, बाबू राठौड़, राजू, पीड़ित परिवार से मिले। Post navigation ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौत भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित में लाडली बहना योजना बनाई : माधोसिंह डावर