मेघनगर । बीती रात मेघनगर रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज के समीप रेल की पटरी पर एक युवक का कटा हुआ शव देखा गया । सुचना मिलने पर मेघनगर जी आर पी थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जब मेघनगर पुलिस कर साथ शव के बारे मे जानकारी निकाली तो इसकी पहचान अंतर वैलिया निवासी इलियास पिता अंदरू के रूप मे हुई। पुलिस द्वारा फिलहाल शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और इसकी जाँच करने की बात कही जा रही है। वही अपूष्ट चर्चा यह भी है की दो दिन पूर्व एक युवती द्वारा किए गए सुसाइड से भी इस मामले को जोड़ कर देखा जा रहा है। Post navigation छात्रावास अधीक्षक को कार्रवाई का डर बताकर राशि ऐंठने वाले गिरफ्तार, चार पर एफआईआर रात्री में तेज आवाज मे बजा रहे 2 डीजे जब्त कर एफआईआर की