सलमान शैख @झाबुआ Live अभी अभी पेटलावद के सिविल हॉस्पिटल से खबर मिल रही है कि हॉस्पिटल में 7 से 8 गंभीर लोगों को लाया गया है , जिनके साथ बहुत ही बुरी तरह से मारपीट की गई है , जिसमे से दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही हे , तो वही एक लड़की के सिर में चोट आने से एवं खून अधिक बह जाने से वह अभी तक बेहोश हे। प्रारंभिक जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम देहन्दी की है , जहां कुछ लोगो ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया , जानलेवा हमले का कारण फिलहाल अज्ञात है, पुलिस घायलों के बयान अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी। Post navigation भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को हुई Sc/St Act में 6 माह की सज़ा, ये था मामला.. आप हमेशा स्मृतियों में हंसते, मुस्कुराते सजीव रहेंगे पीपी सर