बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी हर साल की तरह इस साल भी रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में धूम धाम एवं बढ़ी उत्साह और उमंग के साथ सभी समाज के लोगो द्वारा हनुमान जी का जनमोत्स्व मनाया गया। सभी समाज के लोगो द्वारा खरडू बड़ी के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पहुँच कर हनुमान जी की पूजा पाठ कर सुंदरकांड का आयोजन कर शाम को माहप्रसादी के रूप में भंडारे का आयोजन सर्व समाज के सहयोग से किया गया। जिसमे गांव के युवाओं के साथ समस्त समाजजन एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे। इसी के साथ खरडू बड़ी के समीप मालफलिया में भी हनुमान मंदिर पर हनुमान जनमोत्स्व मनाया गया जिसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। Post navigation ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को नहीं सुनाया गया मुख्यमंत्री का उद्बोधन, ग्राम सभा का भी ग्रामीणों को नहीं था पता 78 विद्यार्थियो को साइकिल वितरित की गई