नगर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

May

थांदला। भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराणा का नगर परिषद में जोरदार स्वागत किया गया। नगर परिषद थांदला की अध्यक्षा लक्ष्मी सुनील पणदा द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया। दोनों ही जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल सोमसिंह सोलंकी का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन सोलंकी दोनो मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनी, जितेंद्र राठौर मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी जिला उपाध्यक्ष सुनीता नटवर पवार जिला योजना समिति सदस्य भूमिका आशीष सोनी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती सिसोदिया मोहन गणावा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद आदि उपस्थित रहे और प्रवीण सुराणा द्वारा कार्यकर्ताओं का साथ-साथ प्रतिशत देने का वादा किया और भारतीय जनता पार्टी की तीनों सीट जीतने का दावा भी किया।