54वें श्रावण मास पर किया जा रहा घर-घर रामायण पाठ का आयोजन   

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
स्थानीय भक्त मलूकदासजी रामायण मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 54वें वर्ष में भी श्रावण मास में घर-घर संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त जानकारी देते हुए मंडल के अध्यक्ष विजयसिंह राठौर एवं पंडित किशोर आचार्य ने बताया कि रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूपूर्णिमा 9 जुलाई को शांतिआश्रम मंदिर पर सुन्दरकाण्ड के पाठ होगा। श्रावण मास में मंडल के सदस्यों द्वारा पूरे तीस दिन मासपारायण का भक्तों के घर जाकर संगीतमय पारायण किया जाएगा जो श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन 07 अगस्त तक जारी रहेगा। मंडल के सदस्यों का सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि उक्त आयोजित रामायण पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ ले।